Posts

Showing posts with the label अयोध्या

कैलाश मानसरोवर और राम जन्मभूमि का रिश्ता

Image
वाल्मीकि रामायण के अनुसार कैलाश मानसरोवर और अयोध्या में क्या है रिश्ता? जानिए क्या है मानसरोवर झील और सरयू नदी की कहानी? रामायण में एक कथा आती है कि जब श्री राम विश्वामित्र जी के साथ ताड़का वध हेतु जा रहे थे तो रास्ते में गंगा नदी पड़ी। गंगा नदी पार करते समय श्रीराम को दो जलों के टकराने की आवाज आई| उस भयंकर ध्वनि को सुनकर श्रीराम को कौतूहल हो गया| उन्होंने उत्सुकतावश विश्वामित्र जी से पूछा कि, 'ऋषिवर, यह जलों के परस्पर टकराने की आवाज यहाँ क्यों आ रही है?'|   श्री राम का यह प्रश्न सुनकर ऋषि विश्वामित्र बोले, "हे राम! कैलाश पर्वत पर एक बहुत ही सुंदर सरोवर है। वह सरोवर ब्रह्मा जी ने अपने मानसिक संकल्प से प्रकट किया था। मन के द्वारा प्रकट होने के कारण उस सरोवर का नाम 'मानसरोवर' है। उस सरोवर से एक नदी निकलती है, जो अयोध्यापुरी से सटकर बहती है। ब्रह्मा जी द्वारा प्रकट होने के कारण मानसरोवर को 'ब्रह्मसर' भी कहा जाता है| 'ब्रह्मसर' से निकलने के कारण वह नदी ही 'सरयू' नाम से विख्यात है। उसी सरयू का जल यहाँ गंगा जी में मिल रहा है, दोनो...